नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /बॉलीवुड/मानसी शर्मा – मशहूर गायक मीका सिंह और केआरके यानी (कमल आर खान ) के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । आपको बता दें, कि मीका सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर केआरके के लिए गाना रिलीज किया है और उसका नाम उन्होंने रखा है – कि केआरके कुत्ता है और इस गाने के बोल बहुत ज्यादा आपत्तिजनक है।
इसको लेकर केआरके ने भी उन पर पलटवार किया । केआरके ने अब मीका को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक वीडियो रिलीज कर मीका पर आरोप लगाया है कि सिंगर ने उनसे हाथ जोड़कर कर कहा था कि प्लीज मुझे अपनी बर्थडे पार्टी में बुला लो। साथ ही ये भी कहा कि मीका ने उनसे कहा था कि मेरे लिए दुबई में कॉन्सर्ट अरेंज करा दें।
आप को बता दे, की इन दोनों के बीच का विवाद सलमान खान को लेकर शुरू हुआ था । केआरके ने अपने यूट्यूब चैनल पर सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू किया था जिसमें केआरके ने सलमान खान को बूढ़ा बताया था । इसको लेकर सलमान खान ने केआरके पर केस भी दर्ज किया है । दरअसल मीका सिंह सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं तो गुस्से में आकर मीका सिंह ने भी केआरके को खरी-खोटी सुना दी और अब यह विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है ।


More Stories
धनवर्षा का झांसा बना मौत का जाल, तिहरे जहर कांड में स्वयंभू तांत्रिक गिरफ्तार
प्रयागराज में नाबालिग लड़कियों के अंडाणु बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश
एसजीटीयू के विशेष दीक्षांत समारोह में आरती सिंह राव और पद्मश्री बिमल कुमार जैन सम्मानित
लाडली योजना होगी बंद, अब ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ से बेटियों को मिलेगी ज्यादा आर्थिक मदद
बवाना में कारोबारी की हत्या के बाद गैंगस्टर कनेक्शन की आशंका
नजफगढ़ ड्रेन किनारे बनेगा नया डबल लेन कॉरिडोर