
नजफगढ़ मेट्रो/ बॉलीवुड /मानसी शर्मा- शिल्पा शेट्टी कई सालों से सुपर डांसर शो को जज कर रही हैं। लेकिन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा ने खुद को रियलिटी शो से दूर कर लिया है । खबर आ रही थी कि शिल्पा शेट्टी को शो से निकाल दिया गया है और इसकी जगह करिश्मा कपूर ने ले ली है।
लेकिन ऐसा नहीं है , जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं। पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा का नाम सामने आया है लेकिन इसका भुगतान शिल्पा शेट्टी को करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा खरी-खोटी सुनाई जा रही है और शिल्पा के नाम से कई मींमस भी बनते हैं। मानो जैसे राज कुंद्रा का सारा गुस्सा शिल्पा शेट्टी पर ही उतर रहा हो। साथ ही हम आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 14 साल बाद फिल्म में वापसी की थी।
लेकिन राज कुंद्रा के कारनामों के वजह से शिल्पा अपना री डब्यू सेलिब्रेट नहीं कर पाई शिल्पा शेट्टी शो सुपर डांसर फोर के सेट पर अभी नजर नहीं आएंगी क्योंकि शिल्पा ने कहा है, कि वह इस स्थिति में नहीं है कि अभी वह रियालिटी शो जज कर पाए।
हाल ही में हमें करिश्मा कपूर शिल्पा शेट्टी की जगह लेते हुए नजर आई थी लेकिन वह 1 एपिसोड के लिए ही नजर आई थी इसके बाद आपको अगले हफ्ते रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगी और इसके अगले वीक में दिग्गज अदाकारा मौसमी चटर्जी और सोनाली बेंद्रे शो मे स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी आपको बता दें, कि शिल्पा शेट्टी हाल ही मेरी हुई फिल्म हंगामा 2 का प्रमोशन भी नहीं कर पाई शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में उनकी बहन शमिता शेट्टी ने दो बार पोस्ट शेयर किया है।
दोनों ही बार लोगों ने शमिता को खूब जमकर रोल किया है शिल्पा शेट्टी ने मुंबई क्राइम ब्रांच को दिए अपने बयान में साफ कहा है कि राज कुंद्रा हॉटशॉट जैसी ऐप से नहीं जुड़े हुए हैं ना ही उनका इस ऐप से कोई लेना-देना है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा को डिफेंड किया और कहा कि वह कोई फोनोग्राफिक आप बिजनेस नहीं कर रहे थे केवल वह एग्जॉटिका मूवी बना रहे थे। फिलहाल यह मामला सीबीआई की देखरेख में है अब देखना यह है कि क्या शिल्पा अपने पति को निर्दोष साबित कर पाएंगी ?





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?