कॉमेडियन भारती सिंह ने उड़ाया सिख समुदाय का मजाक मांगी माफी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कॉमेडियन भारती सिंह ने उड़ाया सिख समुदाय का मजाक मांगी माफी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड / मानसी शर्मा – इन दिनों मशहूर कॉमेडियन ‘भारती सिंह’ अपने एक वीडियो को लेकर परेशानीयों में घिरती जा रही हैं। वैसे तो टेलीविजन  की ‘कॉमेडी क्वीन’  अपनी कॉमेडी से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं लेकिन इस बार उनकी एक कॉमेडी सीक्वेंस ने उनको विवादों  के घेरे में खड़ा कर दिया है।

कुछ दिनों पहले ‘लाफ्टर क्वीन भारती सिंह’  ने दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस पर ‘सिख समुदाय’  ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर इस संबंध में माफी भी मांगी है। भारती सिंह का कहना है कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हालांकि उन्होनें टिप्पणी के दौरान किसी भी जाति, धर्म या समुदाय का नाम नहीं लिया था।

भारती सिंह’ का एक वीडियो सोशल मीडिया  पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस ‘जैसमीन भसीन’  के साथ दाढ़ी और मूंछों पर कमेंट कर रही हैं। भारती ने इस दौरान भले ही मज़ाक किया हो पर कुछ लोगों को इस बात का बुरा लगा है। जिसके बाद ‘ट्विटर’  पर कॉमेडियन का विरोध होने लगा है। इसी बीच भारी विरोध के बाद भारती ने हाथ जोड़कर सभी से माफी मांगी।

भारती की माफी का असर नहीं कुछ खास

‘भारती सिंह’ की माफी का भी कुछ खास असर नहीं होता दिख रहा। कुछ ‘सिख संगठनों’ ने भारती के बयान को लेकर ‘पुलिस प्रशासन’  से मांग की है कि उनके खिलाफ ‘एफआईआर’ दर्ज की जाए। हालांकि अभी तक भारती के खिलाफ किसी भी थाने में लिखित रूप से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई।

पंजाब के अमृतसर  में जन्मी ‘भारती’ का नाम इससे पहले ‘सुशांत सिंह राजपूत’  की मौत के बाद ड्रग्स केस  में भी आ चुका है। साल 2020 में ‘नार्कोटिक्स ब्यूरो’  भारती सिंह के पति ‘हर्ष लिंबाचिया’  को ड्रग्स रखने के जुर्म में अरेस्ट कर चुका है। हालांकि ‘न्यायालय’  से इस मामले के बाद उन्हें बेल मिल गई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox