उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के छह माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने की इस पावन घड़ी पर केदारनाथ धाम में आध्यात्मिक उल्लास और भक्तिभाव का विशेष वातावरण देखने को मिला।

कपाट उद्घाटन की प्रक्रिया के दौरान केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी बागेश्वर लिंग, वेदपाठी और विद्वान आचार्यगण उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कपाट खोले गए, जिससे संपूर्ण धाम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही केदारनाथ की विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बाबा केदार के दर्शन किए।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन एवं पूजन कर सकेंगे।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी