
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ – राउज एवेन्यू कोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। बता दें कि न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद गुरुवार को केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।
26 जून को सीबीआई ने किया था गिरफ्तार
केजरीवाल फिलहाल सीबीआई और ईडी मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें ईडी ने 21 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में और सीबीआई ने 26 जून को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था।
मनी लॉड्रिंग मामले में मिल चुकी है अंतरिम जमानत
गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है और सीबीआई मामले से जुड़ी जमानत याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित है। सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित अनियमितताओं में ‘मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक’ बताया है। एजेंसी ने दावा किया है कि AAP के पूर्व मीडिया प्रभारी और केजरीवाल के करीबी विजय नायर कई शराब उत्पादकों और व्यापारियों के संपर्क में थे।
उधर, कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और बीआरएस नेता के कविता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कविता की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। इसके साथ ही आज केजरीवाल के खिलाफ ईडी द्वारा दायर सातवीं अनुपूरक चार्जशीट पर भी सुनवाई होनी है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत