
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिन देश में पहली बार कोरोना से 4205 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 7 मई को देश में सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं। जिसपर अब कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। न सरकार नीयत ठीक है और न ही नीति ठीक है जिसकारण कोरोना काबू से बाहर हो चला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने केंद्र पर वार करते हुए कहा कि सरकार को कोरोना से लड़ने के लिए घर-घर टीका पंहुचाने की नीति पर ध्यान देना चाहिए इसके बगैर महामारी से लड़ना असंभव हो जायेगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण और टीकाकरण की स्थिति पर आज फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि घर-घर टीका पहुंचाए बिना इस महामारी से लड़ना असंभव है। राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली देना देशवासियों के साथ धोखा है।
उन्होंने ट्वीट किया, सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों और उन परिवारों के साथ मजाक है जिन्होंने अपनों को खोया है और ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। रेत में सिर डालना सकारात्मकता नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है।
वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, भारत सबसे बड़ा टीका उत्पादक देश है। बीजेपी सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन टीके की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 फीसदी की गिरावट आई।
उन्होंने सवाल किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका बनाने वाली कंपनियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने टीके का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया? अमेरिका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी टीका कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने कहा कि घर-घर टीका पहुंचाए बिना कोरोना महामारी से लड़ना असंभव है। सरकार को अभी भी संभल जाना चाहिए और इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों की अनमोल जिंदगी को बचाया जा सके।





More Stories
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, जानें
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात