
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की छह दिसंबर को पुण्यतिथि है। इसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। महान समाज सुधारक और विद्वान बाबासाहेब का निधन छह दिसंबर 1956 को दिल्ली स्थित उनके घर पर हुआ था। महापरिनिर्वाण दिवस पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
प्रधानमंत्री ने बाबासाहेब को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, श्महापरिनिर्वाण दिवस पर महान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देता हूं। उनके विचार और आदर्श आज भी लाखों लोगों को ताकत देते रहते हैं। हम उनके राष्ट्र के प्रति सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।श्
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर नमन। उन्होंने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया जो सर्वोच्च मार्गदर्शक है। आज, हम संविधान पढ़ने, समझने व आत्मसात करने ज्ञदवू ल्वनत ब्वदेजपजनजपवद (अपने संविधान को जानने) का संकल्प दोहराएं। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. आंबेडकर को नमन करते हुए कहा, श्एक भविष्योन्मुखी व सर्वसमावेशी संविधान देकर देश में प्रगति, समृद्धि और समानता का मार्ग प्रशस्त करने वाले बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बाबासाहेब के पदचिन्हों पर चलकर मोदी सरकार दशकों से विकास से वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्यरत है।श्




More Stories
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस
त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
शिव धनुष टूटते ही ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा लाल किला मैदान, धूमधाम से हुआ सीता स्वयंवर
दिल्ली: जाफराबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, कर्मचारियों ने बुझाई आग