कुड़ा घरों में तब्दील हो रही नजफगढ़ की सड़कें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कुड़ा घरों में तब्दील हो रही नजफगढ़ की सड़कें

नेता क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर सफाई अभियान चला रहे लेकिन फिर भी कूड़े ढेर घटने की बजाये बढ़ते ही जा रहे हैं

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नजफगढ़ में सफाई की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोग अब सड़कों व गलियों को ही कूड़ा घर बनाने पर तुले हैं। हालांकि नेता क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर सफाई अभियान चला रहे लेकिन फिर भी कूड़े ढेर घटने की बजाये बढ़ते ही जा रहे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नजफगढ़ में कूड़े से परेशान आमजन अब नेताओं को ही कोसता नजर आ रहा है। नजफगढ़ फिरनी पर ढलाव घरों का कूड़ा पहले से ही लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ हैं। ऊपर से अब सड़कों व गलियों में भी इस समस्या ने अपने पैर पसार लिये है। नजफगढ़ फिरनी के साथ-साथ झाड़ौदा रोड़, सुरखपुर रोड़, खैरा रोड़, नांगलोई रोड़, गुरूग्राम रोड़ व उत्तमनगर रोड़ पर जगह-जगह कूड़े ढेर लगे है। हालांकि निगम में साफ-सफाई को लेकर हर वार्ड के हिसाब से सफाई कर्मियों की बड़ी फौज तैनात है लेकिन फिर भी कूड़े के उठाने को लेकर समस्या ही बनी हुई है। वहीं कुछ व्यस्त मार्गों पर बने कूड़े ढलाव घर भी गंदगी को समेटने की बजाये गंदगी फैलाने का ही काम कर रहे। लोग इन ढलाव घरों के बाहर कूड़ा डाल कर चले जाते है जो पूरा दिन वाहनों के जरिये सड़कों पर फैल जाता है। इससे होने उठने वाली बदबू व गंदगी से लोग काफी परेशानी झेल रहे है। इतना ही नही आसपास की जगहों पर तो बिमारी फैलने का भी अंदेशा बढ़ रहा है हालांकि प्रशासन को इसकी सारी जानकारी है फिर भी कोई अधिकारी इस पर ध्यान देने को तैयार नही है। इस संबंध में रोशनपुरा वार्ड के पार्षद व पूर्व उपमहापौर सत्यपाल मलिक ने बताया कि किसी भी काम को सफल बनाने के लिए उसमे जन सहयोग बहुत जरूरी होता है। फिर चाहे वह साफ-सफाई से जुड़ी समस्या हो या फिर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग का मसला हो। जब तक जनता का सहयोग नही मिलेगा तब तक वह काम सफल ही नही हो सकता। उन्होने कहा कि कूड़ा घरों की मरम्मत कराई जा रही है। हालांकि निगम इनको सड़कों से हटाना चाहता है लेकिन निगम के पास जमीन नही है और दिल्ली सरकार जमीन दे नही रही है। फिर लोगों को कूड़ा ढलाव घर के अंदर डालना चाहिए। लेकिन ऐसा नही होता जिसकारण समस्या खड़ी हो जाती है। सफाईकर्मियों के काम पर उन्होने कहा कि सफाई तो होती है लेकिन कूड़ा उठाना एक बड़ी समस्या है जिसका हल निकालने की कोशिश की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox