
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हरियाणा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- किसान आंदोलन के दौरान महिला पर ट्वीट को लेकर विवादों में घिरीं अभिनेत्री कंगना रणौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसान आंदोलन पर की गई कंगना की टिप्पणी अब उन पर भारी पड़ रही है। हरियाणा की खाप पंचायतें भी कंगना के विरोध में उतर आई हैं। वहीं कुछ खापों ने तो कंगना को चेतावनी भी दे दी हैं।
किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं पर की गई कंगना की टिप्पणी पर सर्व पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य जितेंद्र छात्तर ने रोष जताया है। शुक्रवार को जितेंद्र छात्तर ने कहा कि कंगना का बयान महिलाओं का अपमान करता है और सभी खापों में इसे लेकर रोष है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित अन्य राज्यों में खापें कंगना रणौत का विरोध करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए कंगना राणौत को नोटिस भेजा गया है। यदि इसका जवाब नहीं मिला तो देशभर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएंगी। जितेंद्र छात्तर ने कहा कि कंगना ने यह बयान किसानों को लेकर दिया है, इसलिए उनका सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। हरियाणा की धरती सरकार को बनाने और गिराने का काम करती है। यदि उनमें हिम्मत है तो वे ऐसे बयान देने के बाद हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब व राजस्थान में घुसकर दिखाएं। उन्होंने महिलाओं के बारे यह बयान महिला होते हुए दिया है, जो बिल्कुल सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे किसान के घर में जन्म लेकर किसान का जीवन देखें। छात्तर ने कहा कि भविष्य में उनकी जो भी फिल्म या अन्य कार्यक्रम होगा, उसका बहिष्कार किया जाएगा। सरकार को भी चाहिए कि ऐसे बयान पर तुरंत रोक लगाए। बता दें कि किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग से जोड़ते हुए कंगना रणौत ने सोशल मीडिया में टिप्पणी की थी। अब इस मामले में विवाद गहराता जा रहा है।





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
UK : ऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन महापौर की अध्यक्षता में हुआ, शहरी नदी प्रबंधन योजना पर मंथनऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ में रंभा रिवर के पुनरुद्धार पर जोर
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च