कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर की मोदी सरकार के काम की तारीफ,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर की मोदी सरकार के काम की तारीफ,

-कोविन एप को बताया शानदार, थरूर के बयान से राजनीतिक अटकलों का बाजार हुआ गर्म

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की है। कोविन ऐप को लेकर उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि यह बेहद शानदार है। वॉट्सऐप के जरिए कोविन से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड की सुविधा को लेकर थरूर ने तारीफ की है। हालांकि, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में ऐसे मौके बहुत कम देखने को मिलते हैं जब सत्ता और विपक्ष के नेता एक दूसरे के अच्छे काम की सराहना करें। हालांकि कांग्रेस नेता राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा पर कहा कि इसका कोई और मतलब ना निकाले।
                    देश के टीकाकरण अभियान में ब्व-ॅप्छ प्लैटफॉर्म की भूमिका बेहद अहम है। टीकाकरण के लिए रजिस्टेशन, स्लॉट बुकिंग से लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने तक सभी काम इसके जरिए काफी आसानी से किए जा सकते हैं। हाल ही में यह भी सुविधा दी गई है कि वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर भी आसानी से सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है। कांग्रेस सांसद को यह बेहद पसंद आया और तारीफ करने से नहीं चूके।
                    शशि थरूर ने ट्वीट किया, ’’मैंने हमेशा सरकार के अच्छे काम को स्वीकार किया और इसकी तारीफ की है। ब्व्-ॅप्छ के आलोचक के रूप में मुझे कहना है कि उन्होंने बेहद शानदार काम किया है। 9013151515 पर वॉट्सऐप मैसेज भेजिए, ओटीपी मिलेगा और अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर लीजिए। आसान और तेज।’’
                     कांग्रेस नेता शशि थरूर मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना में कोई कमी नहीं रखते हैं, लेकिन अगस्त 2019 में उन्होंने यह भी कहा था कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर अच्छा काम करते हैं तो उसकी प्रशंसा होनी चाहिए। थरूर ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा था, ’’मैं 6 साल पहले से ही यह कहता आ रहा हूं कि जब नरेंद्र मोदी अच्छा कहें या अच्छा करें तो उनकी तारीफ होनी चाहिए। इससे जब पीएम गलती करेंगे तो हमारी आलोचना को विश्वसनीयता मिलेगी। मैं इस बात का स्वागत करता हूं कि विपक्ष के अन्य नेता भी इसे मानने लगे हैं।’’ दरअसल उस दौरान कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं अभिषेक मनु सिंघवी और जयराम रमेश ने कहा था कि मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox