कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह को बताया डमी मुख्यमंत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह को बताया डमी मुख्यमंत्री

-बेरी में रैली के दौरान बोले हुड्डा-सीएम के हाथ में कुछ नही

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को नायब सिंह सैनी पर ‘‘डमी मुख्यमंत्री’’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हाथ में कुछ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सैनी को पिछले महीने पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर के स्थान पर हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। रोहतक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले झज्जर जिले के बेरी में एक रैली में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने यह भी दावा किया कि हरियाणा पिछले करीब 10 वर्ष में प्रति व्यक्ति आय समेत विभिन्न विकास मानकों पर पिछड़ गया है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘नायब सिंह तो नाम का मुख्यमंत्री है, यह तो डमी मुख्यमंत्री है। इसके बस का कुछ नहीं है।’’ उन्होंने ‘जन आक्रोश रैली’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पहले भी ऐसा प्रयोग किया गया था। जैसे कि चौधरी ओम प्रकाश (चौटाला) ने मास्टर हुकुम सिंह (1990-91 में) को मुख्यमंत्री बनाया था। उसी तरह उन्हें (सैनी) मुख्यमंत्री बनाया गया है।’’ उन्होंने बेरी के मतदाताओं से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि इस बार उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा रोहतक सीट से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतें।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा 2019 के आम चुनावों में रोहतक सीट पर दोबारा जीत हासिल करने में नाकाम रहे थे। उन्हें भाजपा के अरविंद शर्मा ने हराया था। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘‘मेरा हक भी बनता है। बेरी के वोट किलोई के वोट से अधिक होने चाहिए (जहां से भूपेंद्र हुड्डा विधायक हैं)। दीपेंद्र को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाएं।’’
बेरी और किलोई दोनों विधानसभा क्षेत्र रोहतक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के तहत आते हैं। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा, ‘‘2014 में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरियां देने, कानून व व्यवस्था के मोर्चे पर, खेलों में पहले नंबर पर रहा हरियाणा पिछले 10 साल के दौरान पीछे रह गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘…आज हरियाणा कहां है? हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई और अपराध में आज पहले नंबर पर है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में बात की थी। उन्होंने पूछा, ‘‘ऐसा नहीं हुआ जबकि लागत दोगुनी हो गयी। आज डीजल और उर्वरकों की कीमतें कहां पहुंच गयी हैं?’’
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने सवालिया अंदाज में कहा, ‘‘आज अपराध की क्या स्थिति है? व्यापारियों को फिरौती के फोन आना आम हो गया है। डर का माहौल बन गया है, ऐसा लगता है कि सरकार कहीं है ही नहीं।’’
 उन्होंने दावा किया कि दो लाख सरकारी पद रिक्त हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाती है तो वृद्धावस्था पेंशन प्रति माह 6,000 रुपये कर दी जाएगी, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से ज्यादा नहीं होगी, दो लाख सरकारी रिक्त पदों को भरा जाएगा और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox