“कांग्रेस का चरित्र दलित विरोधी रहा है” नाराज कुमारी शैलजा के बहाने सीएम सैनी का वार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“कांग्रेस का चरित्र दलित विरोधी रहा है” नाराज कुमारी शैलजा के बहाने सीएम सैनी का वार

मानसी शर्मा /-     हरियाणा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस पर हमला करना जारी रखा है। भाजपा  नाराज कुमारी शैलजा के बहाने कांग्रेस को निशाने पर ले रही है। पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर तो अब वर्तमान सीएम नायब सैनी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल चरित्र दलित विरोधी रहा है। इतिहास बता रहा है कि कांग्रेस दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलित नेताओं का अपमान किया है। चाहे वो बाबा साहव रहे हों, जगजीवन राम , सीताराम केशरी या फिर कुमारी शैलजा रहीं हों।

अशोक तंबर के बाद शैलजा की बारी                  

सीएम नायब सैनी ने कहा कि पहले अशोक तंवर को अपमानित किया गया। अब कुमारी शैलजा का अपमान किया जा रहा है। ये अपने नेताओं को नहीं छोड़ते हैं। बाकियों का क्या सम्मान करेंगे। उन्होंने हमेशा अपने नेताओं को अपमानित किया है। कांग्रेस में कोई भी दलित नेता अपनी मेहनत से थोड़ा भी ऊपर उठता है। तो उन्हें अपमान किया जाता है। कांग्रेस का चरित्र पूरे देश के सामने है।  जब भूपेंद्र हुड्डा कि सरकार थी तब भी कुमारी शैलजा ने कई बयान दिया था। आज भी वह कह रही हैं कि उनका राजनीति सुरक्षित नहीं है।    

भाजपा का आक्रमक मोड                

कुमारी शैलजा के मुद्दे पर कांग्रेस का रुख नरम है। तो वहीं, भाजपा आक्रमक रुख अपना चुकी है। पहले अनिल वीज ने कांग्रेस को घेरा था। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं को सम्मान न करने का आरोप लगया था। पहले कुमारी शैलजा को लेकर अटकलें थीं कि वो भाजपा का दामन थामेंगी। अब राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया वो कांग्रेस में ही रहेंगी। बता दें कि कुमारी शैलजा अपने प्रत्याशी को टिकट न दिए जाने से नाराज थीं। पिछले कई दिनों से वो चुनाव प्रचार भी नहीं कर रही थीं। वो खुद चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन, उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox