• DENTOTO
  • कर्नाटक में विधायक के बेटे के ठिकानों पर मिले धन पर सीएम ने कहा- इसी वजह से लोकायुक्त लागू किया

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    June 19, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    कर्नाटक में विधायक के बेटे के ठिकानों पर मिले धन पर सीएम ने कहा- इसी वजह से लोकायुक्त लागू किया

    -लोकायुक्त के पास मामले की पूरी जानकारी, दोषियों को मिलेगी सजा

    नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बेंगलुरू/शिव कुमार यादव/- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भाजपा विधायक के बेटे के घर मिली अकूत दौलत मामले पर मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की जाएगी। यही हमारा उद्देश्य है कि दोषियों को सजा मिले। लोकायुक्त के पास मामले की पूरी जानकारी है कि यह पैसा किसका है और यह कहां से आया। जल्द ही सब खुलासा हो जाएगा।
                     मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकायुक्त ने विधायक के बेटे के ठिकानों पर छापेमारी की। यही कारण है कि हमने राज्य में फिर से लोकायुक्त की शुरुआत की है ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। कांग्रेस की सरकार में लोकायुक्त के बिना कई मामले रफा-दफा कर दिए गए। बता दें कि कर्नाटक के भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे पारसनाथ मदल के घर से छापेमारी में छह करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं।
                     दरअसल कर्नाटक लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने गुरुवार को भाजपा विधायक के बेटे को चालीस लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की थी। कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी विधायक के बेटे के घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी का मिलना विपक्ष को सरकार पर हमलावर होने का मौका दे सकता है।
                     मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक के देवनागरे जिले की चन्नागिरी सीट से विधायक हैं। साथ ही राज्य सरकार के कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) के अध्यक्ष भी हैं। इसी के तहत प्रसिद्ध मैसूर चंदन साबुन का निर्माण किया जाता है। वहीं आरोपी पारसनाथ मदल कर्नाटक एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज के 2008 बैच के अधिकारी हैं। फिलहाल वह बेंगलुरु वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के चीफ अकाउंटेंट पद पर तैनात हैं। केएसडीएल के कार्यालय में ही लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने पारसनाथ मदल को 40 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है।
                      जांच में कार्यालय से 2.2 करोड़ रुपए से भरे बैग भी मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसके बाद पारसनाथ के घर पर भी छापेमारी की गई, जहां से 6.10 करोड़ रुपए बरामद किए गए। एफआईआर दर्ज की गई है। कर्नाटक के लोकायुक्त बीएस पाटिल ने यह जानकारी दी।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox