कबाड़ी की आड़ में चोरी की गाड़ियों को काटकर बेचने वाले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कबाड़ी की आड़ में चोरी की गाड़ियों को काटकर बेचने वाले

कबाड़ी की आड़ में चोरी की गाड़ियों को काटकर बेचने वाले आरोपी दिल्ली पुलिस की क्रैक टीम के शिंकजे में।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहिणी जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रांहिणी जिला पुलिस की क्रैक टीम ने कबाड़ी की आड़ में चोरी की गाड़ियों को काटकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया हें। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 27 मामले हल होने का भी दावा किया है।
                 इस संबंध मंे जानकारी देते हुए डीसीपी रोहिणी जिला प्रणव तायल ने बताया कि थाना रोहिणी क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले को देखते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए। एसीपी प्रेक्षा सिंह रोहिणी की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय कुमार एसएचओ थाना रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के नेतृत्व में एक क्रैक टीम जिसमे एसआई वीरेंद्र सिंधु, गुरदीप, हेड कांस्टेबल प्रदीप बडेसरा, राजू पालवे, कुलभूषण व कांस्टेबल बलजीत और आशीष, टीम गठन किया गया।
                 टीम द्वारा जांच पड़ताल के दौरान अपराधी तक पहुचने के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकाने पर पहुंच गई। जहां इतनी सारी दुपहिया वाहनों और उनके इंजन व स्पेयर पार्ट देखकर पुलिस भी हैरान हो गए। टीम ने तुरंत कारवाई की मौके पर मौजूद आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान प्रदीप डबास उर्फ बॉबी उम्र 50 वार्षिक के रूप में हुई है जो कि मंगोलपुर कला गांव का रहने वाला है। पूछताछ में अभियुक्त ने  पुलिस को बताया कि यह महज कुछ हजार रुपये में ही महंगी बाइक खरीद लिया करता था और खुद भी चोरी कर इन बाइकों को काटकर इनके इंजन और अन्य स्पेयर पार्ट्स को बेच दिया करता था।
                   गाड़ी चोरी कर उन्हें टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने वाले को पुलिस टीम ने लगभग आधा दर्जन बाइक जब्त कर और दो दर्जन दुपहिया वाहनों के इंजन और स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए गए कुछ दिनों से इलाके में चोरी हुई एक मोटरसाइकिल की छानबीन करते हुए ब्ब्ज्ट फुटेज की मदद से अभियुक्त तक पहुंची। और क्रैक टीम ने दो दर्जन से ज्यादा वाहन चोरी के मामलों का खुलासा पुलिस ने बताया की पकड़े गए आरोपी प्रदीप डबास उर्फ बॉबी पेशे से कबाड़ी का काम करता है लेकिन उसी की आड़ में इसने चोरी की गाड़ियों को टुकड़े टुकड़े कर ठिकाने लगाना शुरू कर दिया और खुद भी गाड़ियों की चोरी करने लगा। और पकड़े जाने के डर से गाड़ियों को खोलकर और उनके इंजन को अलग अलग पार्ट्स बेचने शुरू कर दिया जिससे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो सके। पुलिस के शिकंजे में आने के बाद आरोपी ने खुद ही अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही करीब आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही ये नशे का भी आदि है। और अब इसकी गिरफ्तारी के बाद रोहिणी डिस्ट्रिक्ट पुलिस टीम ने वाहन चोरी के करीब एक दो नही बल्कि 27 मामले सुलझाने का दावा किया है। वहीं अपने इस काले कारोबार में शामिल रहने वाले अन्य सहयोगियों की जानकारी भी आरोपी ने पुलिस को दी है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जगह जगह छापेमारी कर रही हैं।
[19:52, 27/02/2021] Shiv Kumar: गांव डूंडाहेड़ा वासियों ने श्रीराम मंदिर निर्माण में दिया ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह का दान
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए ग्राम डूंडाहेड़ा वासियों ने ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा से प्रदीप शर्मा और रविन्द्र डगर की मौजूदगी में गांव डूंडाहेड़ा ने सहयोग राशि का चैक प्रदान किया। वार्ड 4 से पार्षद वीरेंद्र राज यादव ने राम मंदिर निर्माण में सहयोग करते हुए कहा कि राम हम सबके तन-मन में है और राम ही जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि राम जीवन का आदर्श भी है और राम ही जीवन है। वीरेंद्र राज ने कहा कि हरियाणा में तो हर बच्चे , बूढ़े की जुबान पर राम का नाम सुबह शाम रहता है। अभिवादन में भी हरियाणा के लोग राम-राम ही कहते हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग देना गौरव का पल है। उन्होंने लोगों से अपने सामर्थ्य अनुसार मंदिर निर्माण में सहयोग देने की अपील भी की।वीरेंद्र राज का मानना है कि अगर कोई 10 रुपए का योगदान देता है तो वो भी उतना ही पुण्य का भागी है जितना एक करोड़ देने वाला। श्रद्धा भाव से किया गया काम कभी निष्फल नही होता है। इस मौके पर रोहताश यादव,बलबीर प्रधान, कन्हयालाल, भीम सिंह यादव, विवेक यादव, पवन यादव,धर्मवीर यादव,दयाकिशन यादव,महेंद्र यादव,अशोक यादव,चिरंजीव सिंह, अशोक पंडित, बंटी पंडित,रामबीर यादव व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox