
बिहार/उमा सक्सेना/- बिहार के कटिहार में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस वही संघर्ष कर रही है, जो महात्मा गांधी ने कभी अन्याय और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ किया था।
‘जनता की संपत्ति कॉरपोरेट्स को सौंप रहे हैं पीएम’ — प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) को अपने कुछ कॉरपोरेट मित्रों के हवाले कर रहे हैं, जिससे आम जनता को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा,
“प्रधानमंत्री जनता की संपत्ति को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंप रहे हैं, जबकि देश के आम लोग इसका भाड़ा चुका रहे हैं।”
‘कट्टा’ बयान पर प्रियंका गांधी ने जताई आपत्ति
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के हालिया भाषणों में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘कट्टा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना पद की गरिमा के विपरीत है।
“देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति को संयम और मर्यादा का पालन करना चाहिए। लोगों को भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है,” उन्होंने कहा।
जनता से कांग्रेस के समर्थन की अपील
इस मौके पर प्रियंका गांधी ने बिहार की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो देश की एकता, रोजगार और किसानों के अधिकारों की बात करती है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत