कंप्यूटर ट्यूटर ने अपने कजिन भाई के साथ मिलकर की थी मां-बेटी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कंप्यूटर ट्यूटर ने अपने कजिन भाई के साथ मिलकर की थी मां-बेटी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

-वारदात को अंजाम देने के लिए योजना का दिया गया था ऑपरेशन मालामाल नाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बुजुर्ग राजरानी और उनकी बेटी गिन्नी करार की बेरहमी से की गई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए गिन्नी के कंप्यूटर ट्यूटर व उसके कजिन भाई को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। मामला कृष्णा नगर इलाके का है जहां आरोपी सिवान, बिहार निवासी किशन और इसका कजिन अंकित कुमार सिंह है। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
                शाहदरा जिला डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि किशन गिन्नी को ट्यूशन पढ़ाने आता था। उसे पता चला कि मां-बेटी के पास बहुत पैसा है। इसलिए उसने दोनों को लूटने की नियत से हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला के खाते में सेंध लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। अंकित कुमार पेशे से गायक, गीतकार और संगीतकार है। जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म एक फिल्म आने वाली है, उसमें अंकित ने गीत लिखने के अलावा संगीत दिया है। उसका असम में अपना खुद का बैंड भी है।

वारदात को अंजाम देने के लिए योजना का दिया गया था नाम ऑपरेशन मालामाल…
आरोपियों ने 17 मई को वारदात को अंजाम देने के लिए योजना बनाकर इसे ऑपरेशन मालामाल का नाम दिया। 25 मई की रात को इन लोगों ने गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी। बाद में आरोपी घर में लूटपाट कर फरार हो गए। 31 मई को हत्याकांड का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी करती रही।
                पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच और 200 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान की। बाद में आरोपी गोंडा, लखनऊ, अयोध्या, नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों में भागते रहे। पुलिस ने 2000 किलोमीटर इनका पीछा किया। बाद में इनको दबोचकर इनके पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया।

31 मई की रात टीम को मां-बेटी की हत्या की मिली खबर…
टीम को 31 मई की रात को महिला व उसकी बेटी की हत्या की खबर मिली। बुजुर्ग राजरानी आकाशवाणी से तबला आर्टिस्ट रिटायर थीं जबकि इनकी बेटी कुछ अशक्त थी और घर में मां के साथ रहती थी। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। दोनों के शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में थे। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के लिए स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर विकास, सीमापुरी थाना प्रभारी विनय यादव, कृष्णा नगर थाना प्रभारी रजनीश, ऑपरेशंस यूनिट के इंस्पेक्टर दिनेश आर्य व इनकी टीम को जांच में लगा दिया गया। सीसीटीवी की पड़ताल करते हुए टीम कृष्णा नगर, के-ब्लॉक के एक मकान तक पहुंची। यहां से आरोपियों की जानकारी जुटाने के बाद उनकी तलाश शुरू की। इनकी लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम गोंडा, लखनऊ, अयोध्या, नोएडा और दिल्ली में इनकी तलाश में जुटी रही। जांच के बाद इंस्पेक्टर विकास की टीम ने अंकित नामक आरोपी को तिमारपुर से दबोच लिया। दूसरे आरोपी किशन की तलाश में टीम लखनऊ पहुंची, लेकिन आरोपी को पुलिस टीम की भनक लग गई। वह वापस दिल्ली भाग आया। यहां उसने कोर्ट में सरेंडर करने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कांति नगर से उसे दबोच लिया। इनके पास से दो बैग, तीन लैपटॉप, दो चार्जर, तीन आई फोन, गिन्नी का पर्स और खून से सने कपड़े बरामद हुए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox