नजफगढ़ मेट्रो/बॉलीवुड/मानसी शर्मा- बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत और मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर के बीच हुए विवाद आए दिनों सुर्खियों में बने रहते हैं, उनके बीच विवाद इतने गम्भीर हो चुके थे कि कंगना को कोर्ट कचहरी तक के चक्कर काटने पड़े थे।
बता दें कि कंगना रनौत ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी भड़कीले बयान दिए थे, जिसके चलते उन्होंने जावेद अख्तर को भी अपने शिकंजे में लिया था। कंगना ने जावेद अख्तर को लेकर गलत टिप्पणी की थी जिस वजह से जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का केस दर्ज कराया था।
कंगना रनौत पर मानहानि का केस हो जाने के बाद उनको केस की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुई जिसके बाद कंगना के ऊपर वारंट जारी हुआ था। हालाकीं उनको जल्द बेल मिल गई थी लेकिन केस अब भी पेंडिंग में है।
हाल ही में कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जावेद अख्तर द्वारा लगाए गए मानहानि के केस को लेकर गुहार लगाई है। कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपने खिलाफ सभी कार्यवाही को खारिज करने की मांग की है। इससे पहले भी कंगना ने इस मामले में याचिका दायर की थी, लेकिन उनकी याचिका को रद्द कर दिया गया था।


More Stories
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
बिंदापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर उत्तराखंड!
”उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली ₹150 करोड़ की मंजूरी”
खैनूरी सड़क-Chamoli Disaster Update मरम्मत के निर्देश!