ओडिशा में मोहन मांझी सरकार, 24 साल बाद मिला नया सीएम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओडिशा में मोहन मांझी सरकार, 24 साल बाद मिला नया सीएम

-दो डिप्टी सीएम भी होंगे, ओडिशा में भी भाजपा ने एक सीएम 2 डिप्टी सीएम का फार्मुला अपनाया

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- केंद्र में सरकार के गठन के बाद अब भाजपा ने ओडिशा में भी सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।ओडिशा में बीजेडी के 24 साल के शासन के बाद अब गैर बीजेडी सीएम बन रहा है। बीजेपी ने ओडिशा में मोहन माझी को नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। ओडिशा में भी बीजेपी ने एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला अपनाया है। ओडिशा के दो डिप्टी सीएम में पार्वती परीडा और केवी सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है।
           ओडिशा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बहुमत का जादूई आंकड़ा हासिल करते हुए नवीन पटनायक के बीजू जनता दल को सत्ता से बेदखल किया है। नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वो इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे। हाल ही में हुए चुनावों में सफलता मिलने के बाद बीजेपी ने अब मोहन माझी को मुख्यमंत्री चुना है। इसी के साथ राज्य को लगभग ढाई दशक बाद नया मुख्यमंत्री मिला है।

           मोहन माझी आदिवासी समाज से आते हैं और बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाते हुए इस समाज में अपनी पकड़ मजबूत करने की ओर भी कदम उठाया है। माझी ओडिशा की क्योंझर सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं और ये सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। उन्होंने इस सीट से बीजू जनता दल के नीना माझी को 11 हजार 577 वोट से मात दी थी। 52 वर्षीय माझी चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। जब नवीन पटनायक पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो मोहन मांझी पहली बार विधायक बने थे।

पार्वती परीडा और केवी सिंह देव बनेंगे डिप्टी सीएम
वहीं राज्य की नई डिप्टी सीएम पार्वती परीडा निमापारा से विधानसभा चुनाव जीती हैं। उन्होंने बीजेडी के दिलिप कुमार नायक को 4588 वोट से मात दी थी। ओडिशा के दूसरे डिप्टी सीएम बनने जा रहे कनक वर्धन सिंह देव पटनगढ़ से विधायक हैं और उन्होंने एक करीबी मुकाबले में बीजेडी के सरोज कुमार मेहर को 1357 वोट से मात दी थी।

जानें विधानसभा में किस पार्टी के पास हैं कितनी सीट
ओडिशा में हाल ही में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए थे। 147 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी ने बहुमत का जादूई आंकड़ा पार करते हुए 78 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं ढाई दशक से सत्ता में काबिज बीजू जनता दल महज 51 सीटों पर सिमट कर रह गई। कांग्रेस को 14 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्क्सवादी को एक सीट मिली। ओडिशा में इसबार तीन उम्मीदवार निर्दलीय भी चुनाव जीते थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox