एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

-अभिषेक शर्मा बने हीरो

क्रिकेट/अनीशा चौहान/- एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर एक और बड़ी जीत दर्ज की। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया को 172 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। यह एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की लगातार दूसरी जीत है।

अभिषेक शर्मा का तूफ़ानी प्रदर्शन
टीम इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े नायक युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने मात्र 39 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। अभिषेक की यह पारी पाकिस्तान के गेंदबाज़ों पर पूरी तरह हावी रही और उन्होंने अकेले मैच का रुख पलट दिया।

टी20 में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में एक बड़ा कीर्तिमान भी रचा। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 331 गेंदों में हासिल की और वेस्टइंडीज के इविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने यह मुकाम 366 गेंदों में पूरा किया था। इस लिस्ट में आंद्रे रसेल तीसरे, हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान) चौथे और भारत के ही सूर्यकुमार यादव पांचवें स्थान पर हैं।

युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने महज़ 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इस मामले में पूर्व भारतीय स्टार युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया। युवराज ने 2012 में अहमदाबाद टी20 में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ 29 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। भारत-पाकिस्तान मैचों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड फिलहाल पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज के नाम है, जिन्होंने 2012 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ केवल 23 गेंदों में पचासा जड़ा था। अभिषेक इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox