एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में 55 केजी में खेलेगी छावला की सुषमा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में 55 केजी में खेलेगी छावला की सुषमा

-लखनऊ में चल रहे नेशनल ट्रेनिंग कैंप में 55 किलो भार वर्ग में सभी पहलवानों को मात दे हुई चयनित
-मंगोलिया में 19 से 24 अप्रैल तक होने वाली एशियन चैम्पियनशिप में दिखायेगी अपनी प्रतिभा
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/भावना शर्मा/- नजफगढ़ देहात की बेटी ने 55 किलोभार वर्ग में नेशनल ट्रेनिंग कैंप लखनऊ में अपना लौहा मनवाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। उसकी इस उपलब्धि पर साई ने सुषमा का मंगोलिया में 19 से 24 अप्रैल तक होने वाली एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप में चयनित किया है। सुषमा सोमवार को मंगोलिया रवाना हो चुकी है जहां वह 55 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। नजफगढ़ व छावला गांव के ग्रामीणों ने सुषमा को बधाई देते हुए उनका भव्य स्वागत किया है।
                  इस संबंध में जानकारी देते हुए सिनियर कोच देवेन्द्र दहिया ने बताया कि नजफगढ़ स्टेडियम की रेसलर सुषमा ने लखनऊ में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में 55 किलो भार वर्ग में अपने सभी प्रतिद्वन्दियों को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया था। जिसे देखते हुए सुषमा को मंगोलिया में हो रही एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप के लिए चयनित कर लिया गया है। इसके बाद सुषमा का कॉम्नवेल्थ खेलों में खेलना निश्चित है। यहां बता दें कि सुषमा नजफगढ़ देहात के छावला गांव की रहने वाली है। वह अभी पढ़ रही है और नजफगढ़ स्टेडियम में कोचिंग लेती है। ग्रामीणों ने सुषमा की इस उपलब्धि के लिए उसका भव्य स्वागत किया और उसको मंगोलिया में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतनें की शुभकामनाऐं भी दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox