एलजी ने भीषण गर्मी के बीच मजदूरों को दी बड़ी राहत,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलजी ने भीषण गर्मी के बीच मजदूरों को दी बड़ी राहत,

-दोपहर 12 से तीन बजे तक मिलेगी काम से छुट्टी; वेतन भी नहीं कटेगा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में मजदूरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। लेबर और श्रमिकों के लिए दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक काम नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान उनका वेतन भी नहीं कटेगा।
         दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुए मजदूरों के लिए दोपहर 12-3 बजे सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं। इतनी भीषण गर्मी में भी ’समर हीट एक्शन प्लान’ के लिए अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या उनके मंत्रियों द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने के लिए उप राज्यपाल ने आलोचना की है।
          डीडीए 20 मई से ही ऐसा कर रहा है, पर आम आदमी पार्टी की सरकार के तहत आने वाली दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी अब तक ऐसा नहीं कर रहीं थीं। इस संबंध में उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने का निर्देश जारी किया है।
          इसके साथ ही उप राज्यपाल ने निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी उप्लब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बस स्टैंड पर घड़ों में पानी रखने के निर्देश दिए हैं।

अभी दो दिन नहीं मिलेगी लू से राहत
दिल्ली में गर्मी और हीट वेव जारी है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी के तीन केंद्रों पर तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया। मुंगेशपुर व नरेला में अधिकतम तापमान 49.9 व नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि अभी कम से कम दो दिन प्रचंड गर्मी और लू से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।

दिल्ली में गर्मी के कड़े तेवर से झुलस रहे लोग
दिल्ली में गर्मी के कड़े तेवर से लोग झुलसने को मजबूर हैं। मंगलवार को तो दिल्ली के मौसम विभाग के तीन केंद्रों पर तापमान 49 डिग्री से अधिक होने के कारण पचास डिग्री की तपिश महसूस हुई। मुंगेशपुर व नरेला में अधिकतम तापमान 49.9 और नजफगढ़ में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग में तापमान पांच डिग्री अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 57 साल के इतिहास में पहली बार मंगलवार को आयानगर और 51 साल में रिज में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया।
          आयानगर के 1967 से 2023 तक के अधिकतम तापमान के आंकड़े को देखें तो 28 मई 1988 को 47.4 डिग्री और 11 जून 2019 को तापमान 47 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को 47.6 दर्ज किया गया। वहीं, रिज में मंगलवार को तापमान 47.5 दर्ज किया गया, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड बना। रिज के 1973 से 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार 16 मई 2022 को तापमान 47.2 और 7 जून 2014 को तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
          मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी में सफदरजंग मानक केंद्र है। मंगलवार को यहां तापमान 45.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान बीते चार साल में दूसरा बार सबसे अधिक है। 27 मई 2020 को सफदरजंग में तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था। ऑल टाइम रिकॉर्ड की बात करें तो 1931 से 2023 तक सफदरजंग में 29 मई, 1944 को तापमान 47.2 और 17 जून 1945 को तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
          उधर, आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि हमने अभी दो दिनों के लिए बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव से गंभीर हीटवेव जारी किया है। तीन दिनों के बाद बंगाल की खाड़ी से जब वहां नमी आएगी तो हालातों में सुधार होगा। मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं, हमारा अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में मॉनसून केरल में आ सकता है।
         नरेश कुमार ने कहा कि अभी अच्छी खबर ये है कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं। उसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।
         कल के लिए ऑरेंज अलर्ट है और उसके बाद येलो अलर्ट जारी करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल के बाद हीटवेव की गंभीरता कम हो जाएगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है जिसके पंजाब हरियाणा के इलाके में हल्की बारिश भी हो सकती है। हमारा अनुमान है कि आज जो कुछ हिस्सों में तापमान 49 था वे 2-4 डिग्री कम होकर 45 तक पहुंच सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox