’एनसीपी को तोड़ने की हो रही कोशिश- संजय राउत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’एनसीपी को तोड़ने की हो रही कोशिश- संजय राउत

-भाजपा गैंग रच रहा षढ़यंत्र, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने सत्ताधारी भाजपा पर एनसीपी को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर लोगों को डरा रही है। उन्होने अजित पवार की भाजपा नेताओं से मुलाकात को लेकर कहा कि अजित पवार एनसीपी में पूरी तरह से सुरक्षित है और वो भाजपा के साथ नही जायेंगे। लेकिन फिर भी भाजपा गैंग षढयंत्र रच रहा है और एनसीपी को तोड़ने की कोशिश में लगा है। साथ ही उन्होने काले धन को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ’जब वह विजय माल्या को नहीं ला पा रहे हैं तो काला धन क्या लाएंगे? यह सरकार की विफलता है। राउत ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह सिर्फ बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन नतीजा कोई नहीं निकलता।’

संजय राउत ने लगाए ये आरोप
संजय राउत ने आरोप लगाया कि ’अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस मिला है। ईडी और सीबीआई की मदद से एनसीपी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है…क्या ऐसी सरकार है? संजय राउत ने आरोप लगाया कि वह (भाजपा) गैंग चला रहे  हैं।’ हाल ही में संजय राउत से अजित पवार के भाजपा के साथ जाने को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर संजय राउत ने कहा था कि अजित पवार का एनसीपी के साथ भविष्य उज्जवल है और वह भाजपा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
                   बता दें कि हाल ही में ईडी ने पूर्व सीएम अजित पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा से संबंधित कंपनी के अवैध कंपनी से संबंध और बैंक घोटाले के मामले में चार्जशीट दायर की है। खास बात ये है कि इस मामले में अजित पवार और उनकी पत्नी को आरोपी नहीं बनाया गया है। वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार भी डिग्री विवाद में पीएम मोदी का समर्थन कर चुके हैं। ऐसे में चर्चाएं हो रही हैं कि अजित पवार भाजपा के साथ जा सकते हैं।  

अरविंद केजरीवाल को सीबीआई समन पर सिबल ने कही ये बात
अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के समन पर विभिन्न राजनेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया सीबीआई ने केजरीवाल को समन भेजा है। भाजपा कहती है कानून अपना काम कर रहा है लेकिन मेरा मानना है कि उत्पीड़न किया जा रहा है। सिब्बल ने कहा कि ये तो होना ही था। अरविंद केजरीवाल राजनीतिक रूप से उभर रहे हैं। एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियों को अपने मतभेद भुलाकर एक आवाज में अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। यह लोकतंत्र की हत्या है।    वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे साजिश करार दिया है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को रविवार को सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्यालय में पेश होना है। केजरीवाल से दिल्ली शराब नीति के संबंध में पूछताछ होगी। मनीष सिसोदिया इसी मामले में जेल में बंद हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox