एक के बाद एक स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक के बाद एक स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

-तिलकनगर पुलिस ने रिसिवर समेत दो स्नेचर किये गिरफ्तार -दोनो में से एक स्नेचर बीबॉम का छात्र, कई वारदात को दे चुका है अंजाम,

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी जिला में एक के बाद एक स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर व उनके रिसिवर को तिलक नगर पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से स्नैचिंग किए 4 मोबाइल फोन और चोरी की दो स्कूटी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ में तिलक नगर और पश्चिम विहार के चार मामलों का खुलासा हुआ है.।
            इस संबंध में पश्चिमी जिला के डीसीपी विचित्रवीर ने बताया कि तिलकनगर थाने में स्नेचिंग का मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए तिलक नगर एसीपी सुरेंद्र सिंह राठी और तिलक नगर एसएचओ विनीत कुमार पांडे के अगुवाई में टीम ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसके बाद दोनों स्नेचर को नांगलोई इलाके से गिरफ्तार कर लिया और रिसीवर को भी सुल्तानपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है कि आखिरकार इन्होंने कहां-कहां वारदात को अंजाम दिया है।
           पकड़े गए बदमाश की पहिचान अभय उर्फ चीकू और विनेश उर्फ दीपक नांगलोई के रूप में हुई है और रिसीवर की पहचान अंकित सुल्तानपुरी के रूप में हुई है। अभय 21 साल का है और बीकॉम ऑनर्स का स्टूडेंट था, लेकिन गलत संगत में पड़कर अपने दोस्त के साथ मिलकर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने लगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox