नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उन्नाव/यूपी/शिव कुमार यादव/- उन्नाव जिले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी से सवाल किया है कि दोषी पूर्व विधायक की अवैध संपत्ति पर उनका बुलडोजर कब चलेगा।
दुष्कर्म पीड़िता ने वीडियो में कहा है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री जी माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कह रहे हैं। इस जिले में दुष्कर्म के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर ने मेरी (पीड़िता की) जिंदगी बर्बाद की न्यायालय ने दुष्कर्म व हत्या की साजिश में दोषी पाया और सजा दी।

आरोप है कि पूर्व विधाक पर 28 मुकदमें दर्ज हैं। बाहुबल के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। सरकारी जमीनों पर कब्जा कर माखी में अपना स्कूल बनवाया, बीघापुर में डिग्री कॉलेज बनवाया। सभी के साक्ष्य देने के बाद भी उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कब इसे मिट्टी में मिलाया जाएगा
गांव की जमीनों पर अवैध कब्जे आज भी बरकरार हैं। सवालिया लहजे में कहा है कि मुख्यमंत्री जी आपका बुलडोजर कब इसे मिट्टी में मिलाएगा। उसका भाई जयदीप भी माफिया है, जिन्होंने मेरे (पीड़िता के) पिता को मौत के घाट उतार दिया था। पीड़िता ने प्रदेश की बेटी के साथ न्याय करने की मांग की है।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी