
देहरादून/शिव कुमार यादव/- उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बुधवार को कहा कि ऐसे वक्त में जब पूरा विश्व युद्ध की कगार पर खड़ा है भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। हरिद्वार के पिरान कलियर स्थित साबिर साहब की प्रसिद्ध दरगाह में मोदी के लिए चादर भी चढ़ाई। चादर चढ़ाए जाने के मौके पर कव्वालों ने शम्स द्वारा मोदी की तारीफ में तैयार की गई एक आयत भी गाई, ’भारत के बेटे मोदी ने भेजा है नजराना, भारत के बेटे मोदी को है फिर से लेकर आना।’

शम्स ने बताया, ’युद्ध के बादल पूरी दुनिया पर मंडरा रहे हैं। विभिन्न देशों में अराजकता और संघर्ष का माहौल व्याप्त है। ऐसे वक्त में भारत को प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें तीसरा कार्यकाल मिलना चाहिए। अगर इस समय नेतृत्व कमजोर हाथों में चला गया तो देश को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।’ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ सोमवार को हरिद्वार के पिरान कलियर स्थित साबिर साहब की प्रसिद्ध दरगाह में मोदी के लिए चादर भी चढ़ाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रार्थना की, जिससे भारत उनके नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे और विकास की प्रक्रिया चलती रहे।
शम्स ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा, ’समाज के उस आखिरी व्यक्ति को, जिसे पहले कल्याण योजनाओं का लाभ कभी नहीं मिला था, उसे भी अपने सिर पर छत और शौचालय मिल रहा है। सड़कें बन रही हैं और देश हर मोर्चे पर प्रगति कर रहा है।’ उन्होंने बताया कि चादर चढ़ाए जाने के मौके पर कव्वालों ने शम्स द्वारा मोदी की तारीफ में तैयार की गई एक आयत भी गाई, ’भारत के बेटे मोदी ने भेजा है नजराना, भारत के बेटे मोदी को है फिर से लेकर आना।’
एक सवाल के जवाब में शम्स ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में न तो मुस्लिम और न ही भारत का संविधान खतरे में हैं। शम्स ने कहा, ’संविधान या मुस्लिमों को कोई खतरा नहीं है। केवल कुछ राजनीतिज्ञों की दुकान खतरे में है। विपक्षी नेता यह झूठ देश के लोगों खासतौर पर मुस्लिमों को गुमराह करने के लिए फैला रहे हैं।’





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, जानें
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार