उत्तम नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिंदापुर थाने के कुख्यात अपराधी को दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तम नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिंदापुर थाने के कुख्यात अपराधी को दबोचा

-आरोपी पहले से ही 35 से अधिक मामलों में था वांछित

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक बेहद कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणजीत उर्फ हनी निवासी पंखा रोड, जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर के रूप में हुई है, जो थाना बिंदापुर का एक सक्रिय अपराधी है और अब तक 35 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह द्वारा सड़क अपराधों पर रोक लगाने के निर्देशों के तहत बीट स्टाफ ने गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्य करते हुए यह सफलता प्राप्त की।

कार्रवाई :
गुप्त सूचना के आधार पर उत्तम नगर थाना के बीट स्टाफ- कांस्टेबल जगबीर सिंह, कांस्टेबल नवीन, कांस्टेबल मुनि राज और कांस्टेबल नमो नारायण ने डीडीए पार्क, काली बस्ती के पास एक स्कूटी सवार संदिग्ध युवक को पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक बटनदार चाकू, एक चोरी की स्कूटी और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी रणजीत उर्फ हनी की निशानदेही पर पुलिस ने- एक चोरी की बाइक दो अतिरिक्त चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox