
मानसी शर्मा /- हरियाणा में AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने एक रोड शो में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोई भी सरकार आम आदमी पार्टी के बिना नहीं बनेगी। केजरीवाल यमुनानगर के जगाधरी में बोल रहे थे। दिल्ली सीएम पद से इस्तीफे के बाद यह उनका पहला राजनीतिक कार्यक्रम है।हरियाणा की जगाधरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रोड शो किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह अरविंद केजरीवाल का पहला राजनीतिक कार्यक्रम है। बता दें कि अगले दो हफ्ते में अरविंद केजरीवाल हरियाणा में 10 से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए रोड शो करेंगे।
बीजेपी पर निशाना
यमुनानगर के जगाधरी में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा, ”आदर्श पाल (आप उम्मीदवार) हैं, आपके साथ रहते हैं. सुख दुःख में साथ रहते हैं। दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री हैं, पूरे हरियाणा में बुरा हाल किया हुआ है। पिछले दस साल में कवंर पाल ने जगाधरी में कुछ भी नहीं किया है। बीजेपी ने नशा और बेरोजगारी के अलावा कुछ भी नहीं किया। आप को एक बार मौका दें, दिल्ली जैसी शिक्षा व्यवस्था हरियाणा में कर देंगे।”
जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी चुनाव प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
जेल में यातना दी- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”इन्होंने मुझे झूठा फर्जी केस में जेल में डाल दिया, पांच महीने जेल में रह। सीधा जेल से आपके बीच आ रहा हूं। इन्होंने (बीजेपी) जेल में मुझे तोड़ने की कोशिश की। यातनाएं दी, इनकी कोशिश थी कि मुझे झुका दो। कई दिनों तक दवाईयां बंद कर दी। लेकिन इन्हें नहीं पता था कि मैं हरियाणा का हूं। तुम किसी को भी तोड़ सकते हो हरियाणा वाले को नहीं। हरियाणा के लोग इनसे बदला लेंगे। हरियाणा बदलाव चाह रहा है। गांव वाले लोग इन्हें घुसने नहीं दे रहे हैं।”





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन