इस बार दिल्ली के रामलीला में जलेंगे सनातन विरोधी पुतले, कुल मिलाकर होंगे 4 पुतले 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस बार दिल्ली के रामलीला में जलेंगे सनातन विरोधी पुतले, कुल मिलाकर होंगे 4 पुतले 

मानसी शर्मा / – इस बार दिल्ली का दशहरा और रामलीला कुछ अलग होने जा रहा है। यहां का दशहरा और रामलीला पूरे देश में प्रसिद्ध है लेकिन इस बार दशहरा में कुछ अलग तैयारी की जा रही है। क्योंकि प्रत्येक साल दशहरा में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ की पुतला जलाई जाती थी। लेकिन इस साल दशहरे में तीन पुतले नहीं बल्कि चार पुतले जलाने की तैयारी है। चौथा पुतला सनातन विरोधी का होगा इस बारे में दिल्ली बीजेपी की ओर से जानकारी दी गई।

पिछले दिनों कई नेताओं ने दिया था सनातन विरोधी बयान
दिल्ली की रामलीला में चौथे पुतले के रूप में सनातन विरोधी का पुतला जलाने के ख़बर ऐसे समय में सामने आई है जब देश के अलग-अलग राज्यों से सनातन विरोधी बयान आ रहे है। बता दें, दक्षिण भारत के नेता उदयनिधि और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था। चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइट कहा था।

रामलीला महासंघ से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की मुलाकात
मीडिया की माने तो दिल्ली भाजपा की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज सुबह रामलीला महासंघ, दिल्ली के अध्यक्ष अर्जुन कुमार से बात की। उनसे अनुरोध किया गया है कि सभी रामलीला आयोजनकर्ता सनातन धर्म विरोधी नेताओं के पुतले जलाएं। इसके लिए बकायदा भाजपा की ओर से रामलीला महासंघ के अध्य़क्ष को पत्र लिखा गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox