इस्कान द्वारका में मनाया गया जीवन में खुशहाली का प्रतीक वैसाखी का त्योहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कान द्वारका में मनाया गया जीवन में खुशहाली का प्रतीक वैसाखी का त्योहार

-फसलों की कटाई के शुभ दिन का जोरदार स्वागत, किसानों के सिर पर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद -इस्कॉन द्वारका ‘फूड फॉर लाइफ’ किचन में किसानों का योगदान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- इस्कान द्वारका के राधा-कृष्ण मंदिर में जीवन में खुशहाली का प्रतीक वैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस समारोह में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण के साथ-साथ मंदिर प्रांगण में बनाये गये सेल्फी प्वाइंट व फूड फॉर लाइफ’ किचन का जमकर आनन्द उठाया।

                    त्योहार आदि के रूप में जीवन में खुशियाँ मनाने, हर्षोल्लास के कई अवसर आते हैं। हम उन्हें पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसा ही एक अवसर शुक्रवार को इस्कॉन द्वारका में ‘वैसाखी उत्सव’ के रूप में दिल्लीवासियों को मिला। लोगों ने बड़ी संख्या में इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दिन को सौर नव वर्ष के आरंभ के रूप में भी जाना जाता है। कृषि प्रधान क्षेत्रों में फसलों की कटाई का प्रतीक यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। दिन-रात कड़ी मेहनत करके किसान इन फसलों को उपजाते हैं, खून-पसीने से सींचते हैं, तब जाकर हम इनका लाभ ले पाते हैं।

हम श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश भगवान कृष्ण से प्रार्थना करते हैं कि उन किसानों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें जिनकी तपस्या से हमें भोजन मिलता है, हम सबकी रसोई सुगम रूप से संचालित होती है, खासकर इस्कॉन फूड फॉर लाइफ की रसोई जहाँ से अब तक लगभग पाँच करोड़ से भी अधिक खाने की प्लेटें वितरित की जा चुकी हैं, अप्रत्यक्ष रूप से किसानों के योगदान के लिए आभारी है। भोजन वितरण की यह संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशहाली के लिए यह एक अच्छा प्रयास है।

                  मंदिर प्रांगण में आकर्षण का केंद्र बना सेल्फी प्वाइंट, जहाँ पर सेल्फी लेकर लोगों ने आनंद का अनुभव किया। मंदिर हॉल में कीर्तन का आनंद भी लिया और शाम 7.30 बजे वैसाखी पर राधिका कृपा देवी दासी का लेक्चर भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। तत्पश्चात सभी भक्तों ने फूड स्टॉल्स का लुत्फ उठाने के साथ-साथ अनेक रोचक गतिविधियों में भी भाग लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox