इसबार पिछले 100 साल का रिकार्ड तोड़ेगी गर्मी…!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इसबार पिछले 100 साल का रिकार्ड तोड़ेगी गर्मी…!

-अप्रैल में ही जून जैसे हालातः दिल्ली-एनसीआर में लू की चेतावनी, पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अप्रैल के महीने में ही गर्मी को लेकर जून जैसे हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली-एनसीआर में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसबार गर्मी पिछले 100 साल का रिकार्ड तोड़ सकती है। दिल्ली एनसीआर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहकर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक होकर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण 7 अपै्रल  इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। बीते साल अप्रैल में सबसे अधिक तापमान 27 अप्रैल को 40.5 और वर्ष 2023 में 18 अप्रैल को 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि 2009 में 30 अप्रैल को और 2022 में 29 अप्रैल को तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन इस बार 40 डिग्री सेल्सियस तापमान का यह स्तर 10 से 15 दिन पहले ही छू लिया।

तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1941 में 29 अप्रैल का है, जब तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.2 व 5 अप्रैल को 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को इस मौसम की पहली लू चली। लू की स्थिति तब बनती है जब अधिकतम तापमान 40 या उससे अधिक हो और सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक हो। ऐसा देखा गया है कि अप्रैल के अंत में ही तापमान में बढ़ोतरी होती है लेकिन इस साल शुरुआत में ही गर्मी झुलसा रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को भी तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहने और लू चलने की भविष्यवाणी की है।

आज से बन रहा एक पश्चिमी विक्षोभ
वहीं आठ अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में दस्तक दे रहा है, इसका असर 9 से 11 अप्रैल तक रहेगा। इस कारण से दस अप्रैल को आंशिक बादल छाने की संभावना है। जिससे हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट ही होगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान : 40.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 20.2 डिग्री सेल्सियस
8 अप्रैल को सूर्यास्त शाम 6:43 मिनट
9 अप्रैल को सूर्योदय : सुबह 6:02 मिनट

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox