नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- रोहिणी इलाके के शेल्टर होम ‘आशा किरण’ का एक बार फिर सुर्खियों में है। मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 से अब तक 14 लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
आतिशी ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया है जिनकी लापरवाही के कारण ये मौतें हुई हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सुझाव देने का निर्देश दिया गया है।
मौत के आंकड़ों पर BJP का दावा
आशा किरण होम में रहस्यमयी मौतों के मामले में दिल्ली BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि आशा किरण दिल्ली सरकार के अधीन आता है। यहां विकलांग लोगों को रखा जाता है, लेकिन इस शेल्टर होम में लगातार मौतें हो रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि साल 2024 में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हमारी जानकारी के मुताबिक अकेले जुलाई महीने में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन कारण नहीं बता रहा है। एसडीएम की जांच में क्या है, हमें नहीं पता। सभी अधिकारी गेट बंद कर बैठे हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी