
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने जनता से बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा, “मैं कल से ही यहां हूं, कल हम घटनास्थल पर गए थे, हम शिविरों में गए थे, हमने यहां की स्थिति का आकलन किया। आज हमारी प्रशासन, पंचायत के साथ बैठक हुई, उन्होंने हमें संभावित हताहतों की संख्या, क्षतिग्रस्त हुए घरों की संख्या और उनकी रणनीति के बारे में जानकारी दी।
राहुल गांधी ने कहा कि हम यहां हर संभव मदद करने के लिए हैं। कांग्रेस परिवार यहां 100 से ज़्यादा घर बनाने का वादा करना चाहेगा। यह एक भयानक त्रासदी है, केरल ने एक क्षेत्र में इस तरह की त्रासदी नहीं देखी है। मैं इस मुद्दे को दिल्ली में और यहां के मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाऊंगा कि इसका अलग तरीके से निपटारा किया जाना चाहिए, यह एक अलग स्तर की त्रासदी है।”
भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही
आपको बता दें कि मंगलवार को भूस्खलन ने तबाही मचा दी। इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आंकड़ा अब 300 के पार चला गया है। अभी भी करीब 250 लोग लापता हैं और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा