आशा किरण शेल्टर होम में रहस्यमयी मौतें: मंत्री आतिशी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आशा किरण शेल्टर होम में रहस्यमयी मौतें: मंत्री आतिशी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  रोहिणी इलाके के शेल्टर होम ‘आशा किरण’ का एक बार फिर सुर्खियों में है। मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 से अब तक 14 लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

आतिशी ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया है जिनकी लापरवाही के कारण ये मौतें हुई हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सुझाव देने का निर्देश दिया गया है।

मौत के आंकड़ों पर BJP का दावा
आशा किरण होम में रहस्यमयी मौतों के मामले में दिल्ली BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि आशा किरण दिल्ली सरकार के अधीन आता है। यहां विकलांग लोगों को रखा जाता है, लेकिन इस शेल्टर होम में लगातार मौतें हो रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि साल 2024 में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हमारी जानकारी के मुताबिक अकेले जुलाई महीने में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन कारण नहीं बता रहा है। एसडीएम की जांच में क्या है, हमें नहीं पता। सभी अधिकारी गेट बंद कर बैठे हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox