आयुर्वेद संस्थान में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आयुर्वेद संस्थान में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- दिल्ली सरकार के नजफगढ़ स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में शुक्रवार को केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक- प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) एम. बी. गौड़ ने कहा की इस वर्ष योग दिवस की थीम” स्वयं एवं समाज की लिए योग ” है, हमें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए, जिससे हम स्वस्थ रह सके, हम स्वस्थ रहेंगे तभी समाज एवं देश को स्वस्थ बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. सुमेर सिंह ने कहा की योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

संस्थान मीडिया प्रभारी एवं योग दिवस के कोऑर्डिनेटर डॉ. जयसिंह यादव ने बताया की इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार डॉ. प्रीति जोशी ने लगभग 400 लोगों को योगाभ्यास कराया। स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के स्नातकोत्तर अध्येताओं द्वारा योग की संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। अंत में स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) उन्नीकृष्णन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox