
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- इसको लेकर पोलिंग बूथ के प्रीसाइडिंग ऑफिसर की ओर से पुलिस में शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिए हैं। ये सर्वविदित है कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र के भीतर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित है। बावजूद इसके छठे चरण की वोटिंग के दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती के साथ उनके करीबी मोबाइल लेकर न केवल मतदान केंद्र के अंदर गए, बल्कि वहां का वीडियो भी बनाया। AAP नेताओं की इस हरकत पर चुनाव आयोग में एक्शन ले लिया है। पुलिस ने सोमनाथ भारती के करीबी अंशु का मोबाइल फोन सीज कर दिया है।

इसको लेकर पोलिंग बूथ के प्रीसाइडिंग ऑफिसर की ओर से पुलिस में शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोलिंग बूथ के अंदर वीडियो बनाने के मामले में उसने तीन फोन सीज किए हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ आरपी एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ है।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 25 मई को लोकसभा चुनाव-2024 के तहत दिल्ली की सभी सातों सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती एक पोलिंग बूथ के अंदर पहुंच गए। उनके साथ उनके सहयोगी और समर्थन भी थे। बूथ के अंदर पहुंचकर सोमनाथ भारती ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बीजेपी के पोलिंग एजेंट अपने उम्मीदवारों के पैम्फलेट मतदान केंद्र के अंदर ले जा रहे हैं। इसको लेकर वह मतदान कर्मियों से बहसबाजी कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर उनका एक सहयोगी अंशुल मोबाइल से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

बाद में सोमनाथ भारती ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। जबकि, ऐसा करना चुनाव आयोग के नियमों के विरुद्ध है। बता दें कि सोमनाथ भारती के खिलाफ चुनावी समर में भाजपा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी और वकील बांसुरी स्वराज को उतारा है। उल्लेखनीय है कि छठे चरण के मतदान में दिल्ली की सभी सीटों पर 58.70% मतदान हुआ है।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा