आप की सरकार बनने पर छात्रों को बस यात्रा फ्री’- अरविंद केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप की सरकार बनने पर छात्रों को बस यात्रा फ्री’- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक और बड़ा ऐलान किया है। इस बार केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली में उनकी सरकार बनने के बाद सभी छात्रों के लिए बस का सफर पूरी तरह से फ्री किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चौथी बार उनकी सरकार बनने जा रही हैं और उन्होने अभी तक जो भी घोषणा की है वो सभी लागू की जांएगी।  

-दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का एक और ऐलान


दिल्ली में सियासी उठापठक के बीच शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने एक और बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल का कहना है कि अगर दिल्ली में चौथी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो छात्रों के लिए बस यात्रा फ्री कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैट्रों में  छात्रों को किराए में 50 फीसदी की छूट दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने कहा कि बस और मेट्रो के किराए का ख़र्च अब शिक्षा में रुकावट नहीं बनेगा। हमारी सरकार बनने पर हम स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए बसों में मुफ्त सफर शुरू करेंगे और मेट्रो किराए में भी रियायत देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूर्वांचल समाज की इज्जत करती है। आप ने पूर्वांचल समाज के लिए काम किया है। इस चुनाव में हमने 12 पूर्वांचलियों को टिकट दिए। भाजपा पूर्वांचल समाज को बड़े तिरस्कार की नजर से देखती है। उन्हें बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहती है। भाजपा के प्रवक्ता ने पूर्वांचल से आने वाले हमारे विधायक ऋतुराज झा को नेशनल ज्ट चैनल पर बहुत ही गंदी गाली दी। भाजपा बताए, उन्होंने पिछले 10 साल में पूर्वांचल समाज के लिए क्या किया है।

वहीं, आम आदमी के सांसद संजय सिंह ने कहा, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पुनावाला ने पूर्वांचल से आने वाले मैथिल ब्राह्मण प्रवक्ता ऋतुराज झा को गाली दी। उन्होंने पूरे समाज को गाली दी है। भाजपा ने 70 में से मात्र 5 पूर्वांचलियों को टिकट दिया है, जबकि आप ने 12 पूर्वांचलियों को अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्वांचल समाज इन गालियों का बदला 5 फरवरी को अपने वोट से लेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox