आप उम्मीदवार शैली ओबराय का मेयर चुना जाना लगभग तय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप उम्मीदवार शैली ओबराय का मेयर चुना जाना लगभग तय

-डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद का नाम, स्थाई समिति के लिए रमिंदर कौर, सारिका चौधरी, मोहिनी जीनवाल और मोहम्मद आमिल मलिक का नाम

नई दिल्ली/- आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को महापौर और उपमहापौर समेत एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया, जिसमें महापौर पद के लिए शैली ओबरॉय का नाम है जिसका दिल्ली का मेयर चुना जाना लगभग तय है।
          ‘आप के वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान नामों की घोषणा की। पार्टी ने अपनी राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक की और चर्चा के बाद छह नामों को चुना गया है। पार्टी की तरफ से महापौर पद की उम्मीदवार के तौर पर शैली ओबेरॉय का नाम तय हुआ है जबकि उपमहापौर पद के लिए ‘आप के विधायक शोएब इकबाल के बेटे आले मोहम्मद इकबाल का नाम सामने आया है।
            स्थायी समिति के लिए चुने गए चार नाम में करावल नगर से पार्षद आमिल मलिक, हरि नगर से पार्षद रमिंदर कौर, सीमापुरी से पार्षद मोहिनी जीनवाल और जंगपुरा से पार्षद सारिका चौधरी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को ‘आप ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 250 में से 134 सीट पर जीत हासिल करके भाजपा के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox