
Baba Ramdev

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूं तो बाबा रामदेव का हमेशा ही एलोपैथी को लेकर 36 का आंकड़ा रहा है और वो अकसर एलोपैथी के खिलाफ कुछ न कुछ बोलते ही रहते है। लेकिन इस बार सोशल मीडिया में वारयर हो रहे एक विडियों का हवाला देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उस वीडियो क आधार पर जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव कथित रूप से एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही करने की मांग की है।
आईएमए ने मांग उठाई है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री या तो वीडियो में लगाए गए आरोपों को स्वीकार करें और देश की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को भंग करें या फिर बाबा रामदेव पर मुकदमा चलाकर महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज करें। आइएमए ने कहा कि एलोपैथी के तहत देश में विभिन्न बिमारियों से मुकाबला किया जा रहा है और कोरोना काल में एलोपैथी की महत्ता किसी से छुपी नही है फिर बाबा रामदेव कैसे एक चिकित्सा पद्धति के खिलाफ बयानबाजी कर सकते हैं।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त