अवैध रिश्ते का विरोध करने पर साले ने मारा जीजा को चाकू, मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध रिश्ते का विरोध करने पर साले ने मारा जीजा को चाकू, मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज / नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ थाना अन्तर्गत प्रेम विहार कालोनी में साले के अवैध रिश्ते का विरोध करने पर साले ने जीजा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद मे ईलाज के दौरान जीजा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर मामले को सुलझा दिया। जिसकी जिला पुलिस उपायुक्त ने प्रशंसा की है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को रात दस बजे प्रेम विहार ईलाके से चाकू मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर पीड़ित को राव तुलाराम अस्पताल में पंहुचाया लेकिन वहां ईलाज के दौरान रियाज की मौत हो गई लेकिन इस दौरान आरोपी नौशाद उम्र 19 साल पुत्र रमजान खान निवासी प्रेम विहार नंगली नजफगढ़ मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने संजीदगी से केस पर काम करते हुए आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मृतक रियाज ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि नौशाद के अपने पड़ौस में रहने वाली एक शादीशुदा लड़की से अवैघ संबंध है जिसे लेकर रोजाना झगड़ा व कलेश रहता था। नौशाद को कई बार समझाया भी गया लेकिन वह मानने को तैयार नही था। जिसे देखते हुए उस लड़की व उसके पति को बहादुरगढ़ रहने के लिए भेज दिया गया। लेकिन वह लड़की वहां से अपने पति को बिना बताये फिर वापस आ गई जिस पर घर में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान रियाज ने लड़की सामने नौशाद को थप्पड़ मार दिया। जिसपर नौशाद ने अपने जीजा पर चाकू से वार करते हुए उसके पेट मे चाकू मार दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और वारदात में शामिल चाकू को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि नौशाद ई-रिक्शा चलाता था इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ौस में रहने वाली लड़की से हो गई और दोनों में अवैध संबंध बन गये। यही बात झगड़े की मुख्य वजह बन गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox