अवैध निर्माण ढहाये जाने पर सीएम केजरीवाल ने एमसीडी से मांगी रिपोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध निर्माण ढहाये जाने पर सीएम केजरीवाल ने एमसीडी से मांगी रिपोर्ट

-दिल्ली में बुलडोजर को लेकर आम आदमी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी में चल रहा है टकराव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में एमसीडी की बुल्डोजर कार्यवाही पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी से ध्वस्तीकरण पर रिपोर्ट मांगी है। केजरीवाल के इस तरह से रिपोर्ट मांगने को लेकर कयास लगाये जा रहे है कि दिल्ली सरकार व एमसीडी में अभी टकराव और भी बढेगा। केजरीवाल सरकार ने ऐसे समय पर यह कदम उठाया है जब हाल के दिनों में शाहीन बाग, जहांगीरपुरी, मदनपुर खादर, न्यूज फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, रोहिणी, गोकुलपुरी, लोधी कॉलोनी और जनकपुरी जैसे इलाकों में तीनों नगर निगमों ने बुलडोजर से अवैध निर्माण गिराया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने आवास पर पार्टी के साभी विधायकों के साथ बैठक की थी। उन्होंने विधायकों को बीजेपी शासित निगमों की ओर से चलाए जा रहे अभियानों का विरोध करने को कहा था। केजरीवाल ने कहा था कि ध्वस्तीकरण अभियान से दिल्ली में 63 लाख लोग बेघर हो जाएंगे और यह आजाद भारत में सबसे बड़ा ध्वस्तीकरण होगा। उन्होंने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox