अरविंद केजरीवाल पर हमला, दिखाए गए काले झंडे और फेंके पत्थर; BJP ने भी AAP लगाए गंभीर आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल पर हमला, दिखाए गए काले झंडे और फेंके पत्थर; BJP ने भी AAP लगाए गंभीर आरोप

मानसी शर्मा/-  आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला हुआ है। AAP ने इस घटना पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में दावा किया गया है कि केजरीवाल की कार पर हमला हुआ। इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए और उनकी कार पर पत्थर फेंके गए।

बीजेपी ने अपने गुंडों से करवाया हमला- AAP

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “बीजेपी हार के डर से बौखलाहट में आ गई है। बीजेपी ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया है।” AAP ने आरोप लगाया कि बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला किया। उनका उद्देश्य उन्हें चोट पहुंचाना था ताकि वे प्रचार नहीं कर सकें। AAP ने कहा, “बीजेपी के इस कायराना हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं हैं, और दिल्ली की जनता इसका करारा जवाब देगी।”

बीजेपी का पलटवार, AAP पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “केजरीवाल की काले रंग की कार हमारे कार्यकर्ताओं को रौंदते हुए गई। इससे एक कार्यकर्ता की टांग टूट गई। मैं उसे देखने लेडी हार्डिंग अस्पताल जा रहा हूं।” प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा कि पिछले 11सालों से दिल्ली में जो सरकार चल रही है, उसने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और दिल्ली को बर्बाद कर दिया। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की, “दिल्ली को बचाने के लिए आप सभी को आगे आना होगा, क्योंकि यमुना नदी न केवल गंदी हो गई है, बल्कि नाले जैसी हो गई है।”

इस घटना से चुनावी माहौल और भी गरमाता हुआ नजर आ रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox