अरविंद केजरीवाल की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें? BJP ने नामांकन को लेकर लगाया गंभीर आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें? BJP ने नामांकन को लेकर लगाया गंभीर आरोप

मानसी शर्मा/-  दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के नॉमिनेशन पर सवाल उठाए है। बीजेपी का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल अपने नामांकन पत्र में FIR और आय तक छिपा रहे है। भाजपा ने AAP संयोजक केजरीवाल को लेकर 4 आपत्तियां जताई हैं। इस पूरे मामले में निर्वाचन अधिकरी के कार्यालय में इन सभी आपत्तियों पर बहस चल रही है।

बता दें, अरविंद केजरीवाल आप पार्टी से नई दिल्ली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। केजरीवाल इस सीट से 2013, 2015 और 2020 में चुनाव जीत चुके हैं। इसके बाद वह अब चौथी बार नई दिल्ली सीट से मैदान में उतरे हैं। लेकिन इस बार केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से हैं।

कुछ इस प्रकार की है आपत्तियां

चुनाव के इस दौर में नई दिल्ली सीट हाई प्रोफाइल बन गई है। आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जताई गई आपत्तियां कुछ इस प्रकार है। अरविंद केजरीवाल पर चार FIRदर्ज हैं। केजरीवाल का 3 स्थानों पर लाइव वोट है। उन्होंने अपनी आय भी छिपाई है। साथ ही जिस नंबर से नामांकन पत्र में एनरोल किया है, वो नंबर ही नहीं है।

बीजेपी ने जताई आपत्ति

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के अधिकृत प्रतिनिधि संकेत गुप्ता का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने जो नामांकन पत्र दिया है। उसमें बहुत सी जानकरियां नहीं दी गई है। केजरीवाल ने जानबूझकर अपने पत्र में गलत जानकारी भरी है। जिससे मतदाताओं को गुमराह किया जा सके। उन्होंने आगे कहा, केजरीवाल ने वर्ष 2019-20 में अपनी कुल इनकम 57823/- रुपये दिखाई है। जो लगभग 13152/- रुपये प्रति माह बनती है। जिसके बाद साल 2021-22 में केजरीवाल ने 162976/ रुपए सालाना इनकम बताई थी।जो 13581/- प्रति माह होती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox