
मानसी शर्मा/- भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस बीच, में उन्होंने अमेरिका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत ने कभी पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद नहीं किया,
बल्कि खुद पाकिस्तान ने ही इसकी शुरुआत की थी। उनका कहना है कि भारत ने तो पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी दिया हुआ था। जबकि भारत को पाकिस्तान की तरफ से वह दर्जा नहीं मिला। अमेरिका में क्या बोले विदेश मंत्री? भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि व्यापार के मामले में अभी तक ना कोई पहल भारत की ओर से हुई है और ना ही पाकिस्तान की ओर से ऐसा कुछ किया गया है। लेकिन विदेश मंत्री के इस बयान से पाकिस्तान में बैठे विदेशी मामलों के जानकारों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया जरूर देखने को मिली है। विदेश मंत्री के बयान पर क्या बोले अब्दुल बासित? विदेश मंत्री के इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित का कहना है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने बयान में बिल्कुल ठीक कहा है।
काफी साल पहले ही भारत ने पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दे दिया था। लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था छोटी है इसलिए हमारे लिए आसान नहीं था कि भारत को भी हम यह दर्जा दे पाएं। अब्दुल बासित ने आगे कहा कि बेशक पाकिस्तान को भारत की ओर से यह दर्जा मिला हुआ था लेकिन भारत ने ही हमेशा कारोबार में फायदा उठाया। साल 2019 से पहले भारत 1.9 अरब डॉलर का सामान निर्यात करता था। जबकि पाकिस्तान सिर्फ 300 से 400 मिलियन डॉलर का सामान ही भेज पाता था। पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर ने क्या कहा? इसके अलावा पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर और विदेशी मामलों के जानकार कमर चीमा ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि जयशंकर का कहना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार पाकिस्तान ने बंद किया। जयशंकर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की ओर से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा मिलना चाहिए था। जिससे सामान पर कम टैक्स लगे, लेकिन पाकिस्तान ने वह दर्जा नहीं दिया। जिसके बाद भारत ने भी उस दर्जे को खत्म कर लिया।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?