अमेरिका की जासूसी कर रहे चीनी पर्यटक, एफबीआई का बड़ा खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिका की जासूसी कर रहे चीनी पर्यटक, एफबीआई का बड़ा खुलासा

-कहा- चीनी नागरिक पर्यटक बनकर रख रहे अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर नजर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वाशिंगटन/शिव कुमार यादव/- अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने चीनी नागरिक पर्यटकों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एफबीआई ने यह निष्कर्ष लगभग 100 ऐसी घटनाओं पर नजर रखने के बाद निकाला है। एफबीआई के अनुसार चीनी नागरिकों ने पर्यटक के रूप में सैन्य ठिकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों में कई बार पहुंचने की कोशिश की है। अमेरिकी अधिकारियों ने ऐसी घटनाओं को देश के लिए जासूसी खतरा बताया है।
            एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रक्षा विभाग, एफबीआई और अन्य एजेंसियों ने ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए समीक्षा की थी, जिसमें बिना अनुमति के सैन्य अड्डों में घुसने वाले गेट क्रैशर्स भी शामिल थे। रिपोर्ट में बताया गया कि न्यू मैक्सिको में अमेरिकी मिसाइल रेंज में भी चीनी नागरिक घुसपैठ करते हुए पकड़े गए थे। वहीं फ्लोरिडा के सरकारी रॉकेट लॉन्च साइट के पास स्कूवा डाइवर बनकर गंदे पानी में तैरते हुए भी पाए गए।

कुछ अधिकारियों का मानना है कि चीनी सरकार सुरक्षा संबंधित कुछ मामलों में अपने नागरिकों के द्वारा रिपोर्ट तैयार कर रही है। एफबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ’हमारे सूचना और बौद्धिक संपदा अधिकार के लिए सबसे बड़ा खतरा चीन ही है।’
            एक अन्य मीडिया सूत्र के अनुसार हाल ही में चीनी नागरिकों का एक समूह अलास्का के फोर्ट वेनराइट पहुंचा था, उन्होंने कमर्शियल होटल के रिजरवेशन होने का दावा किया था। दरअसल, फोर्ट वेनराइट आर्कटिक युद्ध पर केंद्रित अमेरिकी सेना के 11वें एयरबोर्न डिविजन का घर है।
            प्रवक्ता ने कहा, ’हम अपने सैनिकों की रक्षा के लिए  स्थानीय, राज्य और संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों, खुफिया विभाग और अपने विदेशी साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’ अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं ज्यादातर ग्रीमीण इलाकों में होती है, जहां सेनाओं द्वारा पकड़े जाने के बाद चीनी नागरिक पार्यटक होने का दावा करते हुए कहते हैं कि वे रास्ता भटक गए हैं।
           एक पूर्व अधिकारी ने चीन के इस हरकत की निंदा करते हुए कहा कि चीनी सरकार ने इसे एक खेल बना दिया है और अपने नागरिकों को इसमें झोंकने के लिए तैयार है। उन्हें यह भी पता है कि यदि कोई पकड़ा गया तो क्या होगा।
           मीडिया रिपोर्ट ने ऐसी घटनाओं के बार बार होने का दावा करते हुए कहा कि कुछ साल पहले फ्लोरिडा में स्थित खुफिया केंद्र के पास कुछ चीनी नागरिकों को पानी में तैरते हुए और तस्वीरें लेते हुए देखा गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox