
मानसी शर्मा / – आज उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा परिसर में वोटिंग चल रही है। इस मतदान में क्रास वोटिंग का अंदेशा लगाया जा रहा है जिसपर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में वोट लेने के लिए भाजपा ने सब कुछ किया है, जो लोग गए हैं उनमें सरकार के खिलाफ खड़ा होने का साहस नहीं रहा होगा।
बीजेपी जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाएगी, जिस भाजपा ने चंडीगढ़ में बेईमानी की हो। बैलेट पेपर से जब वोट पड़ा तो उन बैलटों को किस तरह से बिगाड़ा गया, किस तरह से खराब किया गया और अधिकारी के माध्यम से। यदि उस समय सीसीटीवी न होता है तो भाजपा की इस हरकत को कोई नहीं देख पाता।
क्रॉस वोटिंग पर बोले अखिलेश
क्रॉस वोटिंग पर सपा प्रमुख बोले ऐसे लोगों पर कार्रवाई जरूर होगी क्योंकि हमारे साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर देना चाहिए। सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से मनोज पाण्डेय के इस्तीफा देने पर उन्होंने कहा,”अभी तक वे कद्दावर नेता लग रहे थे, लेकिन कद्दावर नेता निकले नहीं ये बात समझ में आ गई।
इस्तीफे वाली चिट्ठी में लिखी ये बात
बता दें, सपा विधायक मनोज पांडेय ने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। मनोज पांडे ने कहा, “समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से हमने इस्तीफा दे दिया है।” अपने इस्तीफे वाली चिट्ठी में मनोज पांडेय में कहा, “अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। अतः मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। कृप्या इसे स्वीकार करने की कृपा करें।”





More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश