अब जिम में नहीं होंगे पुरुष ट्रेनर, टेलर भी नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब जिम में नहीं होंगे पुरुष ट्रेनर, टेलर भी नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप

मानसी शर्मा /-  उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए यूपी महिला आयोग ने एक अहम फैसला लेते हुए आदेश दिया हैं। इस आदेश के अनुसार, अब कोई भी पुरुष दर्जी महिलाओं के कपड़ों का माप नहीं ले सकेगा। अब ये माप महिला दर्जी  द्वारा लिए जाएंगे। इससे संबंधित आदेश सभी जिलों को भी जारी कर दिए गए हैं।

महिला आयोग के इस फैसले के अनुसार, बुटीक सेंटर्स पर महिलाओं के कपड़ों का माप पुरुषों के बजाय महिलाएं लेंगी। इसके साथ ही जिम को लेकर भी ऐसे ही कई नियम तय किए गए हैं। अब जिम संचालकों को महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर भी रखनी होंगी।

महिलाओं के लिए महिला दर्जी

महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए यूपी महिला आयोग ने राज्य के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, अब बुटीक में महिलाओं के कपड़ों का माप लेने के लिए महिला दर्जी का होना जरूरी हैं। इस दिशा-निर्देश में बुटीक में CCTVलगाए जाने की बात कही है। इसी के साथ कोचिंग सेंटर में भी CCTVऔर महिलाओं के लिए शौचालय होना जरूरी हैं। बता दें, ये तमाम नियम महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही तय किए गए हैं।

बैठक में लिए गए फैसले

इस मामले में जिला प्रोबेशन के अधिकारी शामली हामिद हुसैन ने बताया कि 28 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की बैठक हुई थी। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश

इसके अलावा महिला जिम या योगा सेन्टर में एंट्री के लिए आधार कार्ड/निर्वाचन कार्ड जैसे पहचान पत्र से सत्यापन कर उसकी कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी हैं। इसी के साथ इन जगहों पर CCTVऔर डीवीआर सक्रिय होना अनिवार्य हैं। वहीं, स्कूल बस में महिला सुरक्षाकर्मी और महिला टीचर का होना जरूरी हैं। महिलाओं से संबंधित कपड़ों की दुकान पर महिला कर्मचारी की नियुक्ति भी अनिवार्य हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox