अब जमकर उठा सकते हैं आप कुसुम योजना का फायदा डबल हो जाएगी कमाई जानिए कैसे ? 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब जमकर उठा सकते हैं आप कुसुम योजना का फायदा डबल हो जाएगी कमाई जानिए कैसे ? 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा –  केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के जरूरतमंद लोगों के साथ-साथ अन्नदाता किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं चला रही हैं. इन्हीं महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है पीएम कुसुम योजना.

पीएम किसान योजना की तरह यह योजना भी प्रधानमंत्री मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस योजना का उद्देश्य देश भर के किसानों को सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का लाभ प्रदान करना है. इसका पूरा नाम किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान अभियान (कुसुम) है.

इस योजना के तहत देशभर के किसानों को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने के लिए सौर ऊर्जा प्रदान की जानी है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों को रियायती दरों पर सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित करना है.
सोलर पंप के जरिए किसान आसानी से अपने खेतों और फसलों की सिंचाई कर सकते हैं. इससे उत्पादित बिजली को बेचा भी जा सकता है. इससे किसान घर बैठे भी अच्छी कमाई कर सकते हैं.

पीएम कुसुम योजना के तहत सरकार किसानों को सोलर पंप की खरीद पर 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है. इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों को आवेदन करना होगा. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट pmkusum.mnre.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox