अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला कहां साढ़े चार साल से जनता को लूट रही है कांग्रेस सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला कहां साढ़े चार साल से जनता को लूट रही है कांग्रेस सरकार

राजस्थान /मानसी शर्मा/-  जल्द ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इसी के साथ ही, BJP चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। इसी के साथ ही, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा, “साढ़े चार साल आप जनता को लूटते रहे। (राजस्थान में) पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे अधिक हैं… राजस्थान में सबसे अधिक महंगाई है जिसका मूल कारण गहलोत जी की सरकार है।

आज राजस्थान में पेट्रोल पंप क्यों बंद हैं? क्यों राजस्थान के लोगों को ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है। यह लूट की खुली छूट, यह गहलूट सरकार में है।” उन्होंने आगे कहा कि, राजस्थान और अन्य कांग्रेस और विपक्ष शासित राज्यों में सरकारों ने अपना VAT बढ़ाया, भाजपा शासित राज्यों ने कम किया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में लोग पंजाब में जाकर पेट्रोल-डीजल भराते हैं और वहां लोगों को अपने पंप बंद करने पड़ गए। कम से कम 300 पेट्रोल पंप इसकी वजह से बंद हुए हैं।

वहीं विशेष सत्र में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर केंद्र सरकार द्वारा विधेयक लाए जाने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ देशहित में है। अभी 5 राज्यों में चुनाव आएंगे और कुछ महिने पहले चुनाव होकर हटे हैं। अगर पूरे साल चुनावों में लगे रहने की जगह अगर 5 साल में एक बार चुनाव होते हैं तो पैसा, समय बचता है और देश को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox