’’अनुपमा’ बनी बच्चों की दोस्त, स्टार प्लस ला रहा है नया शो ’दिल की बातें.

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’’अनुपमा’ बनी बच्चों की दोस्त, स्टार प्लस ला रहा है नया शो ’दिल की बातें.

-दिल की बातें शो 9 जून से शाम 6ः30 बजे से स्टार प्लस पर

मुम्बई/जीत/अनीशा चौहान/- स्टार प्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को दिल छू लेने वाली और मनोरंजक कहानियां दी हैं। नए और असरदार कंटेंट के साथ लोगों का दिल जीतने वाला ये चैनल अब एक नई मिनी-सीरीज़ ’दिल की बातें’ लेकर आने वाला है। इस बार आपकी फेवरेट अनुपमा यानी रूपाली गांगुली एक नए अवतार में नजर आएंगी। ’दिल की बातें’ में वो एक दिलचस्प टॉक शो होस्ट करेंगी, जिसमें उनके साथ होंगे कुछ प्यारे और चुलबुले बच्चे। इस खास शो में अनुपमा बच्चों की मेंटर और दोस्त बनकर उनसे खुलकर बातें करती दिखेंगी, जहां हंसी-मजाक, मासूमियत और ज़िंदगी के छोटे-छोटे पाठ मिलकर एक खूबसूरत सफर बनाएंगे।

’दिल की बातें’ शो में अनुपमा की समझदारी और बच्चों की सच्ची, बेबाक दुनिया का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। मस्ती भरी बातों, दिल छू लेने वाले पलों और हंसी से भरपूर हर एपिसोड में दर्शकों को हर उम्र के लिए कुछ ना कुछ खास देखने को मिलेगा। रूपाली गांगुली की अपनी खास मिठास और प्यारे-प्यारे बच्चों की टोली के साथ ये शो दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला है। बचपन की यादों को ताज़ा करेगा और दिल को छू जाने वाले पल देगा। चाहे आप लंबे समय से अनुपमा के फैन हों या फिर परिवार के साथ देखने लायक कोई पॉज़िटिव शो ढूंढ़ रहे हों, तो ‘दिल की बातें’ आपके लिए ही है।

9 जून से हर शाम 6ः30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर देखिए ‘दिल की बातें’, जहां होगी बच्चों की मासूम बातों में बड़ी सीख, ढेर सारी हंसी, प्यार और वो आवाज़ें जो सीधे दिल तक जाएंगी। इसे मिस मत कीजिए!

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox