अचानक से बिगड़ी तबीयत, विनेश फोगाट को किया डिसक्वालीफाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अचानक से बिगड़ी तबीयत, विनेश फोगाट को किया डिसक्वालीफाई

-भारतवासियों के लिए गौरव है - योगी आदित्यनाथ

पेरिस ओलंपिक/नई दिल्ली/ सिमरन मोरया/- पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किलो वर्ग के फाइनल से बाहर होने के कुछ ही मिनट बाद विनेश फोगाट को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जानकारी के मुताबिक पानी की कमी के कारण बेहोश हो गई थी। विनेश फोगाट को प्रतियोगिता के दूसरे दिन यानी बुधवार को वजन बढ़ने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बताया गया है कि जितना वजन होना चाहिए उससे लगभग 150 ग्राम ज्यादा वजन पाया गया था।

बता दें कि मुकाबले के लिए वजन लिए जाने के कुछ देर बाद की विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई। विनेश फोगाट बेहोश हो गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। विनेश फोगाट ने मंगलवार को 7 घंटे के भीतर 3 मुकाबले जीतकर 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं कहा जा रहा है कि विनश फोगाट का वजन रात में बढ़ गया था। वजन घटाने के लिए विनश फोगाट ने रात भर मेहनत की थी।उन्होंने साइकिलिंग और स्किपिंग की, जिसके बाद वो ठीक से सोई भी नहीं। इसके बावजूद जब वजन किया गया तो 100 ग्राम ज्यादा निकला।

भारतवासियों के लिए गौरव हैं-योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा: “विनेश फोगाट जी, आप सभी भारतवासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं।  निराश मत होइए, पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है। आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी।  पूरा देश आपके साथ खड़ा है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox